Ghansyam Sharma / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 203
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों की हड़ताल लगातार 13वें दिन भी जारी रही। इसी कड़ी में शनिवार की शाम डीएनके मैदान से कैंडल मार्च निकाला गया, जो विकास नगर, कांग्रेस भवन होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। यहां कर्मियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कर्मचारियों ने कहा कि संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है, लेकिन एनएचएम कर्मियों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने “मोदी की गारंटी” के नाम पर समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के दो साल बाद भी आज तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं।
जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेलने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया के माध्यम से बताया कि एनएचएम कर्मियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 5 मांगों को मान लिया गया है और शेष पांच मांगों पर सरकार के स्तर पर विचार हो रहा है। वहीं, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने मंत्री के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हकीकत में केवल दो मांगों पर ही आंशिक कार्रवाई हुई है। यदि पांच मांगें वास्तव में पूरी कर ली गई हैं तो सरकार लिखित आदेश क्यों नहीं जारी कर रही? उन्होंने कहा कि जब तक आदेश जारी नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन