Ghansyam Sharma / Fri, Feb 3, 2023 / Post views : 171
बस्तर । पत्रिका लुक ( जितेंद्र कुमार तिवारी)
जनपद सदस्य निलय कश्यप नारायणपुर विधानसभा के ग्राम बाकेल में माघ मेला के अवसर पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि इस तरह के ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को देश - दुनिया के सामने लाने मे मदद मिलेगी। आज कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्यो के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को पारंपरिक खेलों से जोड़ रही हैं। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करा रही हैं ओर ग्रामीण खिलाडिय़ों को ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश व देश तक भी खेलने व अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे रही हैं । इस दौरान कुंगारपाल सरपंच शंकर उप सरपंच शुक्रिम बघेल,नरेंद्र वैध,रघुनाथ कोर्राम, गोपाल सेठिया,अशोक दीवान,मानसिंह यादव, पदम सिन्हा,लोकेश कश्यप, भुवनेश्वर बघेल, त्रिलोक कश्यप,बालसिंह ठाकुर एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन