Ghansyam Sharma / Thu, Oct 21, 2021 / Post views : 151
संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा वीर शहीदों को नमन किया गया।
कोंडागांव।‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कंगोली, जगदलपुर में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी, कमाण्डेन्ट 5वीं वाहिनी शशीमोहन सिंह एवं सुरक्षा बल/पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहकर कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले सुरक्षा एवं पुलिस बलों के वीर शहीदों को नमन किया गया। वर्ष 2020-21 में देशभर में कुल-377 अधिकारी एवं बल सदस्य देशवासियों की जान-माल की रक्षा करते हुये शहीद हुये, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का उपनिरीक्षक, दीपक भारद्वाज सहित छत्तीसगढ़ में कुल-32 अधिकारी/कर्मचारी शहीद हुये। पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर द्वारा शहीद सूची वाचन की जाकर देशसेवा में उनके द्वारा दी गई सर्वोच्च बलिदान को सादर नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन