Ghansyam Sharma / Tue, May 9, 2023 / Post views : 158
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय चंद्र देव राय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सचिव संघ की 01 सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर मुलाकात की । मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए बताया गया कि पंचायत मंत्री के द्वारा मुझे अवगत कराया जा चुका है, उनकी सूत्रीय मांग शासकीय करण को अनुपूरक बजट में शामिल करने का मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया । हड़ताल अवधि के वेतन भुगतान किए जाने हेतु मांग पत्र पर विभाग को निर्देशित किया गया। निलंबित हुए कवर्धा जिले के 4 पंचायत सचिव को बहाल करने हेतु सहमति बनी । इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सभी संभाग के पंचायत सचिव उपस्थित थे । उपरोक्त परिस्थिति को देखते हुए एवं डिलिगेशन टीम के बहुमत के आधार पर पंचायत सचिव द्वारा 57 दिनों से किए जा रहे आंदोलन को अनुपूरक बजट सत्र तक स्थगित किया जाता है, कल दिनांक 10 मई 2023 से सभी पंचायत सचिव अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सचिव संघ ने आन्दोलत के दौरान प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिला जिसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन