Ghansyam Sharma / Fri, Dec 3, 2021 / Post views : 148
नारायणपुर। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में वैक्सीनेशन दर को बढ़ाने के लिए गांवों में वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन, घर-घर जाकर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। वर्तमान में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी में धान बेचने के लिए आने वाले किसानों का भी टीकाकरण किया जा रहा है, जिसमें प्रथम एवं सेकण्ड डोज लगाने वालों का टीकाकरण किया जा रहा है।
धान खरीदी केन्द्र माहका में धान बेचने आये किसान बाजारपारा वार्ड क्रमांक 6 के निवासी हरिजय निषाद ने बताया कि वह आज धान का विक्रय करने आया था, जहां उसने कोविड-19 का दूसरा डोज धान खरीदी केन्द्र पर ही लगवाया है। श्री निषाद ने जिले के अन्य किसानों से आग्रह किया की सभी किसान भाई जिन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है, वे लगवायें और जिन्होंने पहली डोज लगवा ली है, वे दूसरी डोज भी निर्धारित केन्द्रों पर जाकर लगवायें। इसके साथ ही अपने घरों के आसपास के लोगों को भी कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन