Ghansyam Sharma / Thu, Jul 15, 2021 / Post views : 148
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चुटकी ली है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 6-8 महीने से डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ घूम रही हैं. पहले छत्तीसगढ़ का दौरा कर लें और ज्ञान बढ़ा लें, फिर मैं उन्हें जवाब दूंगा.
वहीं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के हर घर नक्सली होने के बयान पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जब वे गृहमंत्री थे और अगर उन्हें मालूम है कि हर घर में नक्सली हैं तो इलाज क्यों नहीं किया. अगर यही चिंता अपने गृह मंत्री रहने के दौरान किए होते तो आज छत्तीसगढ़ नक्सली मुक्त होता. रामसेवक पैकरा को घर बैठे हर घर नक्सली होने का ज्ञान कहां से प्राप्त हुआ. अब तो खुद रामसेवक पैकरा बस्तर का दौरा नहीं करते हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन