Ghansyam Sharma / Sun, Sep 26, 2021 / Post views : 155
कोंडागांव। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर के संकुल केंद्र- होनावंडी में दिनांक 25 सितंबर 2021 को संकुल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संकुल स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों से पठन कौशल, लेखन कौशल, गणितीय कौशल, विज्ञान प्रयोग व हस्तपुस्तिका का निर्माण करवाया गया।

पठन कौशल के अंतर्गत बाल पत्रिका,कहानी पुस्तक व अखबार का वाचन करवाया गया। लेखन कौशल के अंतर्गत बच्चों को हिंदी अंग्रेजी में लेखन करवाया गया,गणितीय कौशल के अंतर्गत गणित की अवधारणाओं व संक्रियाओं को हल करवाया गया, विज्ञान प्रयोग के अंतर्गत वैज्ञानिक तथ्यों व प्रयोगों व हस्त पुस्तिका निर्माण के अंतर्गत बच्चों द्वारा स्वयं से लिखा हुआ लेखन सामग्री को बंच बनाकर पुस्तिका का रूप दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी प्राचार्य एस.आर.कोर्राम, सुखदेव मंडावी (प्रधान अध्यापक), जीवन मरकाम संकुल समन्वयक,संकुल के समस्त शालाओं के प्रतिभाग किए बच्चे, जनभागीदारी समिति के सदस्य, स्व सहायता समूह के सदस्य एवम् संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन