Ghansyam Sharma / Mon, Sep 26, 2022 / Post views : 152
छत्तीसगढ़ में सुख शांति समृधि की कामना लेकर की जा रही पदयात्रा
कोंडागांव। पत्रिका लुक
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के प्रथम दिन दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सुरु की पदयात्रा। पदयात्रा की सुरुआत बाजारपारा स्थित शीतला माता मंदिर से पूजा अर्चना उपरांत हुआ। इस पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्टीपदाधिकारी बड़ी संख्या में हाथी में माता का ध्वज लिए व माताजी का जयघोष लगते हुए आगे पढ़ते जा रहे ।
भाजपा को दे सद्बुद्धि पीसीसी मोहन मरकाम
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ राज्य व देश में सुखशांति समृधि की कामना लिए माता दंतेश्वरी मां के दर्शन के लिए पदयात्रा की जा रही है। 162 किलोमीटर पदयात्रा 3 चरणों मे पूरी होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को पदयात्रा में शामिल होने का न्योता के बटर में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि धर्मिक पदयात्रा हैं इसको लेकर विपक्ष उंगलियां उठा रहे हैं पहली बार नही है यह पदयात्रा पांचवी बार हैं । भाजपा के लोगों की सद्बुद्धि दे क्योकि सिर्फ झूठ बोलने धर्मिक पदयात्रा को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन