Ghansyam Sharma / Wed, Aug 4, 2021 / Post views : 154
दुर्ग। भिलाई में आज डेंगू के 4 नए मरीजों की पुष्टि भिलाई शहर में हुई है. इनमें से एक मरीज रिसाली निगम क्षेत्र की मासूम बच्ची है. वहीं एक बड़े अस्पताल के डॉक्टर हैं. जो एचओडी भी हैं, जिनका उपचार सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है. डेंगू की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने कर दी है.
वहीं पड़ोसी जिले रायपुर में भी आज ही डेंगू के 22 नए मरीजों की पुष्टि की बात सामने आई है. दुर्ग और रायपुर में एक साथ मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा और शासन-प्रशासन में हड़कंप है.

कोरोना वायरस के बीच डेंगू की एंट्री से निगम और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. आज ही रायपुर में 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. 2018 में डेंगू से भिलाई में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. डेंगू से लड़ने के लिए भिलाई में निगम और बीएसपी के पीएचडी ने अभियान तेज किया.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन