Ghansyam Sharma / Sun, Dec 12, 2021 / Post views : 146
कोंडागांव। टीकाकरण तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया, सुबह से ही टीकाकरण केंद्रों में लोग टीका लगाने पहुंच रहे, अधिकारियों के मुताबिक जिले के दो केंद्रों में लोगों की भीड़ जुटी थी, वहां अतिरिक्त टीम भेजी गयी। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10:30 बजे तक 8586 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण का क्रम जारी है। केशकाल विधायक संतराम नेताम ने केशकाल ब्लाक अंतर्गत खाले मुरवेंड टीकाकरण केंद्र पहुंच
टीकाकरण केंद्र निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वह उपस्थित लोगों से अनिवार्य रूप से टीका लगाने व अन्य लोगों को टीका लगाने प्रेरित करने की अपील की।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टी आर कुंवर,एसडीएम गौतम चंद पाटिल
,तहसीलदार विजय मिश्रा आयुष नोडल चन्द्रभान सिंह निरीक्षण के दौरान ग्राम बफना स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंचे, सीएमएचओ डा. कुंवर ने उपस्थित ग्रामीण को अपने हाथों से टीका लगा वैक्सीन को कोरोना की लड़ाई में अचूक हथियार बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन