Ghansyam Sharma / Sat, May 1, 2021 / Post views : 153
गरियाबंद। वैसे तो प्रशासन जनता को टिका लगाने के लिए लगातार उत्साहित कर रहे है , ताकि वे जागरूक होकर कोरोना का पहला और दूसरा टिका लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल में पहुचे । लेकिन गरियाबंद जिला अस्पताल में 45 वर्ष से ऊपर के कई लोग आज अपना दूसरा टिका लगवाने भटकते रहे और अन्तत: तक हार कर बिना टिका लगवाए वापस चले गए । ज्ञात हो कि 48 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को एक मार्च से टीकाकरण किया जा रहा है जिसमें पहले टिका लगने के 45 दिन बाद दूसरा टिका लगना था , उन दूसरा टिका लगवाने वाले छै सात ब्यक्ति जिनका आज दूसरा टिका लगने का नम्बर था वे जिला अस्पताल तो समय मे पहुच गए लेकिन टिका लगवाने घण्टो चक्कर काटते रहे लेकिन दस ब्यक्ति न होने के चलते जिला अस्पताल कर्मचारियो के द्वारा लगातार टाला गया, फिर भी उन्हें टिका नही लगा और वे थक हार कर वापस चले गए।इस विषय मे जिला अस्पताल के प्रोग्राम अधिकारी शेखर धुर्वे से पूछे जाने और उन्होंने बताया कि एक शीशी में दस लोगो को टिका लगाने का डोज होता है ,और ये केवल छै से सात लोग है इसके कारण राज्य शासन के गाइडलाइन के अनुसार इन्हें टिका नही लगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन