Ghansyam Sharma / Thu, Jul 21, 2022 / Post views : 144
कोंडागांव पत्रिका लुक।
फरसगांव पुलिस ने जाली नोट खपाने वाले फरार आरोपित को किया गिरफ्तार। असली नोट लेकर तंत्रमंत्र व पूजापाठ करके 50 हजार रुपये के दो करोड़ बनाने का झांसा देकर नकली नोट देता थमाता था आरोपित। प्रार्थी जोगेन्द्र नेताम की शिकायत पर आरोपित दुजराम बांधे पूर्व में पुलिस ने किया था गिरफ्तार ।
क्या था मामला
फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम बड़ेडोंगर का निवासी ने फरसगांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसे किसी दो अंजान व्यक्ति के द्वारा तंत्रमंत्र व पूजापाठ कर 50 हजार को दो करोड़ करने का झांसा देकर पांच पांच सौ के 50 हजार के नकली नोट थमा गया है। जिसपर फरसगांव पुलिस ने कारवाही करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। वही एक आरोपित फरार था, फरार आरोपित भोजन उर्फ भोजेन्द्र जोशी निवासी पोटिया थाना नंदिनी जिला दुर्ग के गिरफ्तार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कायर्वाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू , उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, प्रमोद कतलम, प्रधान आरक्षक घासू मरकाम, आरक्षक मनोज वट्टी, कृष्ण कुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनवानी , किरण नेताम, की भूमिका रही।
सूत्र-पुलिस विभाग से जारी प्रेसनोट अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन