Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: पुलिस कर रही बस्तर संभाग में आदिवासियों की हत्या नक्सली उन्मूलन के आड़ में-अध्यक्ष, सचिव सर्व आदिवासी समाज

Ghansyam Sharma / Fri, May 21, 2021 / Post views : 160

Share:

कोंडागांव । सर्व आदिवासी समाज जिला कोण्डागांव के अध्यक्ष बंगाराम सोड़ी एवं सचिव जीवनलाल नाग ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि बस्तर संभाग में नक्सली उन्मूलन की आड़ में निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर रही है पुलिस। सर्व आदिवासी समाज जिला कोण्डागांव के अध्यक्ष बंगाराम सोड़ी तथा सचिव जीवनलाल नाग सर्व आदिवासी समाज सामान्य प्रभाग जिला कोण्डागांव द्वारा उक्त आरोप बीजापुर जिले केे सिलगेर में हुई घटना को लेकर लगाते हुए कहा गया है कि आदिवासी इलाकों में प्राकृतिक संसाधनों की लूट तेजी से हो रही है, क्योंकि इन आदिवासी क्षेत्रों में अनेक प्रकार के खनिज संपदा की मात्रा अधिक होने से आदिवासी क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन ने फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से आदिवासियों पर बंदूकधारी खड़ाकर जल, जंगल, जमीन को लूटने का कार्य करा रही है। आदिवासियों को जंगल में देखकर पुलिस एनकाउंटर कर प्रमोशन पाने का काम कर रही है और आए दिन लगातार फर्जी मुठभेड, फर्जी समर्पण का हवाला देकर पुलिस आदिवासियों की हत्या कर रही है, जब आदिवासी समाज द्वारा सिलगेर घटना की जानकारी लेने हेतु जाने का प्रयास किया गया तो आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को पुलिस के द्वारा घटना स्थल जाने से रोका गया। न्यायिक जांच रिपोर्ट नहीं दिया गया। शासन-प्रशासन के ऐसे कृत्य का सर्व आदिवासी समाज घोर निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करता है। चाहे वह टैकलगुड़ा की घटना हो या सिलगेर की हो, क्योंकि दोनों ओर से वह चाहे पुलिस हो या नक्सली हो, आदिवासी ही मारे जाते हैं। बीजापुर जिले की सिलेगर में शहीद आदिवासियों के परिजनों को शासन की ओर से ’35- 35 लाख और घायलों को रु.10-10 लाख रुपये के साथ में शहीद परिवारों को सरकारी नौकरी देने की मांग सर्व आदिवासी समाज करता है।

जीवनलाल नाग

उक्त घटना को लेकर पूरे बस्तर संभाग, राज्य व देश के आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन-प्रशासन से घटना को लेकर चर्चा करनी चाहिए और बस्तर संभाग में 5 अनुसूची एवं पेशा कानून लागू है। अनुच्छेद 13/3क/244 को दरकिनार कर थानाशाह नीति चलाए जा रहे हैं, जबकि बस्तर संभाग में ग्राम सभा सहमति बगैर कोई आधार स्थापित करने का अधिकार नहीं है। जिन जनप्रतिनिधियों को बस्तर में शांति सुशासन एवं जानमाल की सुरक्षा सामुदायिक विकास के लिए क्षेत्र की जनता ने वोट देकर जनप्रतिनिधि बनाया है, वे जनप्रतिनिधि इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं, बीजापुर जिले के सरहद सिलगेर में पुलिस कैंप खोले जाने का 3 दिन से विरोध कर रहे, हजारों ग्रामीणों के भीड़ पर अचानक गोली चलाए गये, आंसू गैस के गोले छोड़े गये तथा मारपीट किया गया, जिसमें 3 ग्रामीणों की मौत हो गई 30 ग्रामीण घायल हो गये। घायल हुए तथा मारे गए ग्रामीणों को पुलिस के द्वारा नक्सली बताया गया और ग्रामीणों के विरोध को माओवादी का दबाव बताया गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि जब से बस्तर संभाग में नक्सली उन्मूलन की शुरुआत हुई है तब से आदिवासियों को परेशान किया जा रहा है, जो भी आदिवासी ऐसे मामलों की जांच कराने की मांग करता है, तो उसको ही मारने या नक्सली प्रकरण में फंसाने का काम पुलिस करती है। इसलिए उक्त तरह के सभी कृत्यों जैसी घटनाओं का सर्व आदिवासी समाज जिला कोण्डागांव घोर निंदा करता है और निश्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement