Ghansyam Sharma / Fri, Jun 25, 2021 / Post views : 140
सूरजपुर/25 जून 2021 आज जीवनदीप समिति जिला अस्पताल सूरजपुर को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के समस्त अधिकारी, कर्मचारी के सहयोग से कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री सोहन चंद्र ने जिला प्रशासन को कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओ के मद्देनजर आवश्यक तैयारी हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी विभागों से यह अपील की थी कि वे कोविड-19 महामारी से लड़ने हेतु स्वेच्छा से सहयोग के लिए आगे आए। इसी के संदर्भ में आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी लोगों की आगमन हेतु सड़कों का निर्माण निर्माण करते हुए लोगों की चिकित्सीय सुविधा हेतु अधिकारी-कर्मचारियो ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए यह राशि प्रदान की है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस पुनित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन