Ghansyam Sharma / Fri, Aug 6, 2021 / Post views : 155
गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने बुधवार को गरियाबंद जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा विकास एवं गोठान विकास कार्य का अवलोकन किए। इस दौरान बारूका स्थित पर्यटन स्थल चिंगरापगार नाला में वन विभाग द्वारा बनाये गये विभिन्ना स्ट्रक्चरों का अवलोकन करते हुए नाले के पानी को रोकने और इस क्षेत्र में जल स्तर को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नरवा विकास कार्यक्रम शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसे बरसाती नालों में बह रहे पानी को रोककर वर्षभर जल का संचयन कर सकते हैं। उन्होंने जंगल में पाये जाने वाली विभिन्ना औषधीय पेड़-पौधों को संरक्षित करते हुए उसके उपयोग के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने और प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ श्रमंयक अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू एवं भावसिंग साहू, शैलेन्द्र साहू, विकास तिवारी, जनपद सीईओ श्रीमती शीतल बंसल, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन