Ghansyam Sharma / Wed, Jun 30, 2021 / Post views : 153
रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओर से जानकारी दी गई है.
जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह 30 जून बुधवार को ट्रेन से सुबह 10.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे. वे प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे के शादी समारोह में शामिल होंगे.
बता दें कि राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह 2 जुलाई को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 10.15 बजे रायपुर से वड़ोदरा के लिए रवाना होंगे.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन