Ghansyam Sharma / Fri, Apr 14, 2023 / Post views : 171
बाबा साहेब की जयंती पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी शुभकामनाएं
जगदलपुर। पत्रिका लुक( विनय कुमार दत्ता)
डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। जगदलपुर शहर के कांग्रेस भवन, लालबाग, अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। समाज व संघ संघठनो के द्वारा शहर में रैली निकाली गई वही विधायक कार्यालय के सामने रैली सम्मलित लोगों को शीतल पेय का वितरण किया गया । साथ ही समाज के लोगों को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी ने जो हमें अधिकार दिया है उसके बदौलत वंचित समाज आज मुख्य धारा में शामिल हो रहा है उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाकर लड़ने और सामाजिक कूरीतियों से लडने का जो ज्ञान दिया है उसके दम पर ही हम सामाजिक असमानता से लड़ सकते हैं बाबा साहेब जी की ही नीतियों के कारण आज हम देश में एकता का वातावरण देख रहे हैं। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ नेता मलकीतसिंह गैदू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय पार्षद सूर्या पाणी, कमलेश पाठक, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह,शहर जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, युवा नेता विक्रांत सिंह, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, विनोद कुकडे, उमेश सेठिया,किरण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन