Ghansyam Sharma / Sun, May 21, 2023 / Post views : 165
मुख्यमंत्री की सोच और सहयोग की संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जमकर की सराहना
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
20 मई शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर के चार वार्डों में लगभग 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शहर विकास के
लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच व प्राप्त सहयोग की जमकर सराहना की। शहर के माता संतोषी, अटल बिहारी बाजपेयी, अब्दुल कलाम तथा महारानी वार्ड में लोकार्पण, व भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन