Ghansyam Sharma / Mon, May 17, 2021 / Post views : 150
दंतेवाड़ा । जिले के सर्व हिंदू समाज द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी सोशल मिडिया में करने वाले आरोपी के विरूद्ध किरंदुल, बचेली, दंतेवाड़ा, नकुलनार, और गीदम पुलिस थाने मे प्राथमिक सूचना दर्ज करवाकर तत्काल कार्यवाही कर आरोपी बबलू सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग की है।
सर्व हिंदू समाज के द्वारा अपनी रिपोर्ट में बताया गया है कि किरंदुल निवासी बबलू सिद्दीकी द्वारा हिंदुओं पर आपत्ति जनक टिप्पणी सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर करते हुए साम्प्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं। जब देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है उस समय पर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाडऩे में लगे हुए हैं। एसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन