Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: पूर्व CM के ट्वीट पर विधायक का पलटवार: देवेंद्र यादव ने कहा- 15 साल मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को पार्टी ने किया रिजेक्ट, अब आप बीजेपी के दलदल में डूबे हैं

Ghansyam Sharma / Mon, Jul 26, 2021 / Post views : 138

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस को दलदल कहा था. जिस पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने पलटवार किया है. देवेंद्र यादव ने कहा कि खिसयानी बिल्ली खम्बा नोच रही है. 15 साल मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह को उनकी पार्टी ने रिजेक्ट कर दिया. अब आप बीजेपी के दलदल में गले तक डूबे हुए हैं.

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे! 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति का चेहरा तक पार्टी ने ही रिजेक्ट कर दिया हो, आज वो दल और संगठन का पाठ पढ़ा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की साख सही हाथों में हैं, आप @BJP4CGState के दलदल में गले तक डूबे हुए हैं. अपनी साख बचाएं.

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस दल नहीं दलदल है! मंत्री टीएस सिंहदेव और बृहस्पत सिंह समेत अन्य विधायकों की खींचतान से यह साबित हो गया है कि विधायक दल का नेता होने के नाते सीएम भूपेश बघेल से न विधायक संभल रहे हैं, न ही छत्तीसगढ़. वह कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार दोनों चलाने में अक्षम और असफल हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाया है. बृहस्पत सिंह ने खुद पर हमले के पीछे मंत्री टीएस सिंहदेव का हाथ बताया था. महाराजा हैं मेरी हत्या करा सकते हैं. हत्या कराने से अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो उन्हें ये पद मुबारक़ हो. मंत्री सिंहदेव कांग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया अपना दिल्ली दौरा रद्द कर अचानक विधानसभा पहुंच गए, जहां बंद कमरे में विधायक बृहस्पत सिंह, चिंतामणि महाराज और मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अलग-अलग चर्चा हुई. पुनिया ने बंद कमरे में टीएस से करीब 20 मिनट चर्चा की. जिसके बाद मंत्री सिंहदेव कमरे से बाहर निकल गए, लेकिन उन्होंने मीडिया से कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच चर्चा हुई.

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement