Ghansyam Sharma / Thu, Aug 4, 2022 / Post views : 140
जन सूचना अधिकारी आरटीआई आवेदकों को कर रहे गुमराह
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कडेनार की तरह ग्राम बेचा में भी अनियमितता छुपाने के लिए आरटीआई कार्यकर्ता को जानकारी देने गुमराह किया जा रहा हैं। जिला प्रशासन व जनपद पंचायत अधिकारी वास्त्व में ग्रामीण क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं तो सबसे पहले पूर्व में जारी राशि का भौतिक सत्यापन कराया जाए जिससे यह साबित हो जाएगा कि विकास के नाम से आई राशि से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तो नही बल्कि संबधित सचिव /सरपंच का विकास दिखेगा।

हम बात कर रहे हैं कोंडागांव के एक RTI कार्यकर्ता पूनम मानिकपुरी ने बताया कि
सूचना के अधिकार अधिनियम का जिले के अधिकारी कर्मचारी किस तरह माखौल उड़ा रहे यह ग्राम पंचायत बेचा के जन सूचना अधिकारी द्वारा आरटीआई आवेदक को भेजे गए एक पत्र से उजागर हुआ। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बचने के लिए जन सूचना अधिकारी तरह-तरह की तरकीब अपना आरटीआई कार्यकर्ताओं को भी गुमराह करने का प्रयास करने से बाज नहीं आ रहे आरटीआई कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत बेचा में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाया। आवेदक ने दावा किया ग्राम पंचायत बेचा के पंचायत सचिव लक्ष्मीनाथ पोयाम कार्यालय ग्राम पंचायत बेचा में उपस्थित होने आरटीआई आवेदक को भेजे गए पत्र में आवेदक को ही जन सूचना अधिकारी बताया है तथा जानकारी की कुल प्रतियां व जानकारी हेतु आवेदक द्वारा कितनी राशि कार्यालय में जमा करनी है यह भी उल्लेखित नहीं किया और पत्र में उल्लेखित मोबाइल नंबर पर 6264208392 पर आवेदक द्वारा लगातार संपर्क करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं कर रहा।वही मामले की जानकारी देने पर भूपेंद्र जोशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोंडागांव ने दिखवाने की बात कही।
घनश्याम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन