Ghansyam Sharma / Sun, Dec 25, 2022 / Post views : 154
जय घोष के साथ नगर में निकली सांई बाबा की शोभायात्रा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
धर्म नगरी कोंडागांव मुख्यालय में मनाया गया सांई बाबा का जन्मोत्सव।प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सांई बाबा का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साई भक्तों के द्वारा शितलापारा कोण्डागांव स्थित सांई मन्दिर प्रांगण से सांई बाबा की झांकी निकाली गई। सांई बाबा की झांकी में श्रद्धालुजन जयकारों के साथ नगर के चैक चैराहों से होते हुए, पुनः सांई मन्दिर पहुंचे जहां विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना किया गया तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। आपको बतादे कि कोण्डागांव नगर के सांई मंदिर में सन् 1974 से सांई जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन