Ghansyam Sharma / Wed, Oct 21, 2026 / Post views : 15
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम सालेभाट निवासी सत्यबती मरकाम ने नवीन स्कूल भवन एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग को लेकर आवेदन दिया। ग्राम पंचायत पुण्डेर निवासी उमेश कुमार पाण्डे और ग्राम छोटे ओड़ागांव निवासी सुक्कूनाग ने सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। आवेदकों ने क्षेत्र में आवागमन और आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया।
इसी दौरान ‘दीदी की रसोई मोर सुआद’ में कार्यरत महिलाओं ने रसोई से संबंधित प्रकाशित समाचार को भ्रामक बताते हुए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। महिलाओं ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी। कलेक्टर ने आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। इनमें निर्माण कार्य, सड़क, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामले शामिल रहे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पात्र मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन