Ghansyam Sharma / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
विहंगम योग संत समाज के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का 15 सितम्बर को कोण्डागांव आगमन होगा। इस अवसर पर स्थानीय ऑडिटोरियम में अपरान्ह 3 बजे से स्वर्वेद कथा एवं दिव्य वाणी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियाँ भक्तजनों द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं और अधिकांश तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञान देव महाराज को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया है। वे कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्व शांति संदेश देने के उद्देश्य से प्रवास पर हैं। इसी क्रम में वे बस्तर संभाग के जगदलपुर, बीजापुर, गीदम, नारायणपुर, कांकेर और कोण्डागांव में प्रवचन व कथा देंगे। कोण्डागांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस वर्ष विहंगम योग संत समाज का 102वां वार्षिकोत्सव ‘समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 25-26 नवम्बर को वाराणसी स्थित भव्य स्वर्वेद महामंदिर में 25,000 कुण्डीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा।
विहंगम योग के प्रणेता अनन्त सद्गुरु सदाफलदेव महाराज ने 1924 में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संत समाज की स्थापना की थी। प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव में देश-विदेश से लाखों जिज्ञासु एकत्र होकर इस परंपरा को जीवित रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन