Ghansyam Sharma / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 188
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव बंद। सर्व आदिवासी समाज ने बंद का किया है आव्हान। महिलाओं के साथ हो रहे अनाचार, अत्याचार के विरोध और अन्य प्रांतों से आ रहे विभिन्न सम्प्रदाय के लोगो को रोकने की मांग व स्थानीय भर्ती, एवं फर्जी जाति प्रमाण धारकों पर कार्रवाही सहित अन्य मांगों को लेकर बुलाया है बंद । सुबह से ही बंद का दिख रहा है असर। शहर की सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वस्फूर्त बंद। सुबह 7 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगा बंद। व्यापारियों ने भी बंद को दिया है समर्थन।
सुबह से ही बंद का दिख रहा असर
अप्रिय घटना को रोकने पुलिस जवान तैनात। आपको बतादें कि सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बंगाराम सोरी ने आदिवासी भवन में प्रेस वार्ता कर 7 दिसम्बर को बंद का आह्वान करते हुए बताया कि आदिवासी समाज के महिलाओ के साथ हो रहे अनाचार /अत्याचार, अन्य प्रांतों से विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों जिला में प्रवेश पर रोक, स्थानीय भर्ती, एवं फर्जी जाति प्रमाण धारकों पर कार्रवाही सहित अन्य मांगों को लेकर बंद रखा गया है। कोण्डागांव जिला अंतर्गत सभी ब्लॉकों (मर्दापाल, फरसगांव, माकड़ी, केशकाल, धनोरा, बड़ेराजपुर एवं कोण्डागांव प्रातः 7 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगा इस दौरान आवश्यक सेवाएं को छोड़कर व्यवसायिक प्रतिष्ठान, हाट-बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन