Ghansyam Sharma / Sat, Apr 22, 2023 / Post views : 172
राजनीतिक दलों के लोगों ने शोभायात्रा का किया स्वागत
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहर में निकाली गई शोभा यात्रा । बड़ी संख्या में सर्व ब्राम्हण समाज ने शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा यात्रा में राजनीतिक दलों के लोगों ने स्वागत किया साथ ही परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। शोभायात्रा चांदनी चौक में पहुंचने पर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे
नेता नवनीत चांद के नेतृव में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इस दौरान शोभा यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत कश्यप,अजीत जोगी महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव माही सोनी,मुक्ति मोर्चा युवा शहर अध्यक्ष किशन सरकार,सोसल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम,धनिसंग बघेल आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन