Ghansyam Sharma / Thu, Aug 11, 2022 / Post views : 147
कोंडागांव पत्रिका लुक।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी के छात्र छात्राओं ने प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी साल वृक्षों को बड़ी राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए ।
वही रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया शाला परिवार के सदस्यों ने विशाल राखी बनाकर व विशाल रैली के रूप में गांव के पास की खूबसूरत साल वनो में जाकर वहां के साल वृक्षों को विभिन्न आकर्षक राखियों को रक्षा सूत्र के रूप में बांधा इसके बाद वहां सभी ने जीवन भर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया।
टी एंकट राव ने कहा कि बस्तर की धने वन क्षेत्रों पर सतत चल रहे कुल्हाड़ी ना सिर्फ़ पर्यावरण प्रेमियों के लिए वरन अब यह आम जनों के लिए भी चिंता का सबब बन गई है उन्होंने कहा वृक्षों के द्वारा ही पर्यावरण संतुलन बना रहता है पेड़ पौधे से ही प्राण वायु मिलता है। वृक्षों के महत्व का संदेश को ग्राम वासियों तक पहुंचाने के लिए साथ साथ पौधारोपण के प्रति जागरूकता लाने के भी प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम करना आवश्यक है।
सूत्र-टी एंकट राव शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन