Ghansyam Sharma / Wed, Mar 29, 2023 / Post views : 163
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
नवरात्रि के महाष्टमी के दिन छत्तीसगढ़ राज्य की कांग्रेस सरकार की सद्बुद्धि के लिए ग्राम पंचायत सचिव संघ ने धरना स्थल एनसीसी मैदान में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान सचिव संघ जिला अध्यक्ष मोहन भारद्वाज, सैतपाल पटेल, विश्वनाथ सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित थे।
सचिव संघ जिला अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने बताया कि नियमितीकरण की मांग को लेकर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का 13 दिन हो चुका है, पर राज्य सरकार द्वारा नियमितीकरण की मांग को अनसुना कर बैठी है। इसीको लेकर आज महाष्टमी दिन सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, ताकि राज्य की भूपेश बघेल सरकार व कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करें और हमारी नियमितीकरण की मांग पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन