Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: शा. उ. मा. विद्यालय बड़े बेंदरी ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25 में मारी बाजी...

Ghansyam Sharma / Sun, Oct 20, 2024 / Post views : 224

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े बेंदरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र बीरेंद्र यादव ने "सतत् भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी" विषय पर अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मॉडल प्रस्तुत कर राज्यभर में अपनी धाक जमाई। प्राचार्य शिवकुमार तिवारी के संरक्षण में, व्याख्याता अंकित गुप्ता एवं अलीबख्श शेख के मार्गदर्शन में तथा भुवनेश्वर सूर्यवंशी के सहयोग से तैयार किए गए इस मॉडल ने प्रतियोगिता में निर्णायकों का दिल जीत लिया। यह प्रदर्शनी चार दिनों तक सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, अंबिकापुर में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। बड़े बेंदरी विद्यालय ने इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इससे पूर्व 2023-24 में जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भी विद्यालय ने पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर आधारित मॉडल के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय के छात्र बीरेंद्र यादव का मॉडल ब्लॉक, जिला, एवं जॉन स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचा। इस उपलब्धि के साथ, बड़े बेंदरी विद्यालय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह विज्ञान प्रदर्शनी के क्षेत्र में राज्य के अग्रणी संस्थानों में शामिल है। इससे पहले भी व्याख्याता अंकित गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय ने 2018 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान, 2019 में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा, विद्यालय के छात्रों के आइडिया का चयन लगातार इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में होता आ रहा है, जहां जुलाई 2024 में राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए थे। विद्यालय के छात्र विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं जैसे बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, इंस्पायर अवार्ड मानक, कबाड़ से जुगाड़, और राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्र बीरेंद्र यादव एवं मार्गदर्शक शिक्षक अंकित गुप्ता को बधाई देते हुए भविष्य में और भी उपलब्धियों की शुभकामनाएं दी हैं।

सोत्र-शा. उ. मा. विद्यालय बड़े बेंदरी,द्वारा प्रेस विज्ञप्ति

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement