Ghansyam Sharma / Sun, Jan 29, 2023 / Post views : 161
बस्तर ,पत्रिका लुक
बस्तर विधायक एवं बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा की शारीरिक और क्रियात्मक कौशलों का विकास अभ्यास करने पर निर्भर करता है, खेल ऐसी क्रिया है जो बच्चों को अभ्यास के पर्याप्त अवसर प्रदान करती है। उक्त बातें बस्तर विधायक ने गुमडेल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कहीं आगे उन्होंने कहा खेलों से सामाजिक बनने में भी सहायता मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है यही नहीं खेलों से अनुशासन, सहनशीलता और धैर्य जैसे गुणों का विकास होता है खेल हर किसी की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेलों से ही स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है कोई स्वस्थ शरीर पाने के लिए खेल खेलता है तो, कई लोगों की खेलों में रुचि होने की वजह से इस क्षेत्र में ही अपना करियर बना लेते हैं।
ग्राम गुमडेल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कुरुषपाल और सिरहागुडा के मध्य खेला गया। सिरहागुडा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर फाइनल विजेता रहे।फाइनल कोसमी और बालीकोंटा के बीच खेला गया बालिकोंटा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कोसमी के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में मात्र 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गई 46 रन का पीछा करने उत्तरी बालिकोंटा के टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जल्द ही अपना लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम कर फाइनल विजेता रही।
इस दौरान मौजूद रहे ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, मधु निषाद, नीलम कश्यप, जसकेतन जोशी, राजेश कुमार,वीरेंद्र कश्यप,हरीश कश्यप, लिमधर कश्यप, सोनधर,अश्विन,जलन, रुपसिंह,धनीराम, धरम, भगवान, शंकर, दशोदा कश्यप, सुखराम, हेमंत, नीलम बघेल,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामवासी उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन