Ghansyam Sharma / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 177
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कोण्डागांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। नगर के अंबेडकर चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर
पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम व समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं समाज के महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय ने बाबा साहब के योगदानों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात
करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में किए गए ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और लोकतंत्र के मूल्यों को पुनः स्मरण करने का दिन है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन