Ghansyam Sharma / Thu, May 25, 2023 / Post views : 166
बैठक में रीपा नोडल अधिकारियों सहित ग्रामों के सरपंच एवं सचिवों ने लिया भाग
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिले में निर्माणधीन रीपा के संचालन के संबंध में कार्ययोजना निर्माण तथा बेहतर संचालन तथा निर्माण कार्यों के बेहतर व्यवस्थापन हेतु बैठक आहुत की। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माणधीन 10 ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में गतिविधियों के चयन के दौरान उनकी संबंधित ग्रामों एवं आस-पास के क्षेत्रों में उपयोगिता तथा उत्पाद हेतु बाजार के उपलब्धता को ध्यान में रखने हेतु निर्देशित किया। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों से संबंधित ग्रामों के आये सरपंचों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने उनसे निर्माण एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। जिस पर सरपंचों द्वारा मुखर होकर कुछ गतिविधियों को रीपा में शामिल करने हेतु अपना पक्ष रखा तथा पूर्व में चयनित गतिविधियों के संबंध में मशीनों की खरीदी, निविदा प्रक्रिया आदि के संबंध में बताया। इस अवसर पर प्रत्येक रीपा पर विस्तृत चर्चा करते हुए शिल्प गतिविधियों से संबंधित रीपा के नोडल अधिकारियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने शिल्पकारों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता एवं फिनिसिंग एवं मोल्डिंग उपकरणों को उपलब्ध कराने को कहा। करनपुर रीपा में बेलमेटल एवं अन्य शिल्प कलाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहन देने तथा विशेष गतिविधियों के साथ रीपा में दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी जोड़ने के निर्देश दिये। उन्होने आवश्कता अनुसार सभी विकासखण्डों के रीपा में गोबर पेंट ईकाईयों के स्थापना को भी कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सभी जनपदों के सीईओ, रीपा नोडल अधिकारी, संबंधित ग्रामों के सरपंच-सचिव, एनआरएलएम के डीपीएम एवं बीएम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन