Ghansyam Sharma / Wed, May 25, 2022 / Post views : 146
कोंडागांव पत्रिका लुक।
कोण्डागांव मुख्यालय से 55 किमी दूर अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले ग्राम पंचायत कड़ेनार में आने वाले ग्राम नेलवाड में रहने वाले फगड़ू एवं उनकी पत्नी सुबरती के 7 सदस्यीय परिवार की कहानी है। मई 2020 में घर में अचानक आग लग जाने से फगड़ू के पूरे समान के साथ उनके राशनकार्ड सहित सभी दस्तावेज भी जल कर खाक हो गए थे। ऐसे में परिवार पर विकट विपदा आ गयी थी। परिवार के पास कुछ नहीं बचा था। ऐसे में उन्होंने जैसे तैसे राशनकार्ड के नंबर की व्यवस्था कर राशन दुकान से राशन प्राप्त करना प्रारम्भ किया। परन्तु कार्ड पर केवल पति पत्नि का ही नाम अंकित था। जिससे 3 बालकों एवं 2 बालिकाओं वाले इस 07 सदस्यीय परिवार को कड़ेनार लैम्प्स से केवल 10 किलो अनाज प्राप्त हो पाता था। शिक्षा के अभाव में वे किसी को इस संबंध में बता भी नहीं पाते थे और जिन्हें भी बताते वे दस्तावेजों के अभाव में कोई भी सहायता करने में खुद को असमर्थ पाते थे। ऐसे में गांव के पंच संपत को इसकी जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने युवोदय कोंडानार चैम्प कार्यकर्ता प्रकाश बागड़े को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कार्यकर्ता द्वारा इसकी सूचना कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं विभाग को दी। जिस पर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत पीड़ित परिवार से मिलकर उसकी हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक हितेश मानिकपुरी द्वारा जांच कर पीड़ित परिवार से चर्चा करते हुए उनकी पात्रता सुनिश्चित कर जनपद पंचायत के सीईओ भूपेंद्र जोशी को अवगत कराया। सरपंच शंकर वट्टी ने भी परिवार की जानकारी पाते हुए उनके राशनकार्ड के निर्माण हेतु अनुशंसा कर बच्चों का नाम भी राशनकार्ड में जोड़ने को कहा। जिस पर सीईओ द्वारा युवोदय के कार्यकर्ताओं को अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए राशन कार्ड का निर्माण किया गया। कार्ड बनने के बाद नेडवाल जाने वाले डोडेम के पहाड़ी रास्तों से होकर सरपंच शंकर वट्टी, पंच सम्पत के साथ युवोदय कोंडानार चैम्प की कार्यकर्ता मनीषा बघेल एवं रजबती बघेल द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंच उन्हें राशनकार्ड प्रदान किया गया। जिससे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। जिस राशनकार्ड के ना होने पर उन्हें इतने कष्टों का सामना करना पड़ा उसके घर पर मिलने मिल जाने से वे अचंभित थे। इस मौके पर परिवारजनों ने राज्य शासन, जिला प्रशासन, सरपंच एवं पंच का आभार जताते हुए सभी को शुभाशीष दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन