Ghansyam Sharma / Thu, Apr 1, 2021 / Post views : 152
रायपुर। राजधानी के चर्चित सोमानी अपहरणकांड का मुख्य आरोपी पप्पू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात पुलिस ने पप्पू चौधरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार पप्पू चौधरी ने गुजरात के कारोबारी का अपहरण कर 30 करोड़ की फि रौती मांगी थी। फि रौती की रकम की डिलीवरी के दौरान आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब रायपुर पुलिस आरोपी को गुजरात से वापस लाने की तैयारी करेगी। आरोपी पप्पू चौधरी छत्तीसगढ़ के चर्चित प्रवीण सोमानी अपहरण केस में मुख्य आरोपी था और साल भर से फ रार चल रहा था। 8 जनवरी 2020 को सिलतरा स्थित अपनी फैक्ट्री से प्रवीण सोमानी घर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। और उसका अपहरण करके ले गए थे और पखवाड़े भर बाद रायपुर पुलिस ने सोमानी को यूपी से सकुशल छुड़ा लिया था। इस मामले में पुलिस ने अनिल चौधरी, मुन्ना नाहक, कालिया, प्रदीप उर्फ बाबू सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरोह का सरगना पप्पू चौधरी अब तक फ रार था। पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी। पप्पू चौधरी अनिल चौधरी का रिश्तेदार था और वह अपहरण करने से पहले वह रेकी कर चुका था। उद्योगपति सोमानी की तलाश में रायपुर पुलिस के 60 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए थे और कई दिनों तक बिहार, यूपी में सर्चिंग अभियान चलाया था। इसके बाद भी मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन