Ghansyam Sharma / Sat, Jul 24, 2021 / Post views : 145
रायपुर। गोबार नवापारा तहसील के ग्राम सोनेसिल्ली के भूमिहीन गरीब किसान अपनी मांगों को लेकर सुबह 5 बजे से ही रायपुर के लिए कूच कर दिया है. पैदल मार्च करने वाले किसानों के दल में करीब 22 किसान परिवार हैं, जिनकी संख्या करीब 150 से आस-पास बताई जा रही है. इसमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल है. वे सभी कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराएंगे.
जानकारी के मुताबिक, 1970 में भूमिहीन किसानों को खेती करने के लिए जमीन का पट्टा दिया गया था. 51 साल से किसान उसी जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. किसानों के पास ऋण पुस्तिका भी है. किसान सिंचाई टैक्स भी देते हैं, लेकिन गांव के सरपंच व कुछ ग्रामीणों के द्वारा मिलकर गरीब किसानों के जमीन पर मनमानी की जा रही है.

सरपंच और कुछ ग्रामीण मिलकर किसानों की जमीन से बेदखल कर वहां वृक्षारोपण करने का कार्य करना चाह रहे हैं. पीड़ित भूमिहीन किसान परिवार के मना करने पर सरपंच कहते हैं कि वे किसान परिवारों को झूठे केस में फंसा कर जेल भेज देंगे. पीड़ित परिवारों ने तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को भी पत्र भेजा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
किसानों ने बताया कि 51 साल पहले किसानों को पंचायत द्वारा प्रस्ताव कर जमीन दिया था, उन्होंने किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं किया है. पीड़ित परिवार करीब 52 किलोमीटर की पदयात्रा कर रायपुर पहुंच रहे हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन