Ghansyam Sharma / Sun, Jun 27, 2021 / Post views : 221
कोरिया। जनकपुर क्षेत्र मे आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. जंगल से विचरण करते हुए आदर्श कालोनी के नजदीक पहुंचे चीतल को कुत्तों ने काटा, जिससे चीतल की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में आए दिन चीतलों की मौत हो रही है. वन विभाग इसको रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. घायल चीतल को वन अमला ने वाहन में रखकर पशु चिकित्सालय लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृत चीतल का वन अमला ने अंतिम संस्कार किया. कुंवारपुर वन परिक्षेत्र की घटना है. यहां एक बार फिर वन विभाग की लापरवाही उजागर हुआ है. क्षेत्र में आये दिन चीतलों की मौत की घटना हो रही है, लेकिन नाकाम वन विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन