Ghansyam Sharma / Thu, May 20, 2021 / Post views : 156
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है जिसके कारण प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
पेड्रां इलाके में देर रात तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही हैै वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित अमरकंटक और आसपास के इलाके में देर रात से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
बारिश और आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर है, वहीं बादलों की तेज गडग़ड़ाहट से लोगों में भी दहशत देखी गई राहत की बात यह रही कि कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया।
जो पिछले 10 सालों के औसत तापमान 28 डिग्री से काफी कम माना जा रहा है, जबकि साल 2020 में आज के दिन 26 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया यहां औसतन 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवांए चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन