Ghansyam Sharma / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 189
विश्रामपुरी/केशकाल। पत्रिका लुक( नरेंद्र सेठिया)
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अवसर पर मंडल विश्रामपुरी के साहू सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चंदन और गुलाल अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन पांडे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
"दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने की बात कही। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें तो समाज और राष्ट्र दोनों ही तेज़ी से प्रगति करेंगे।"
कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष मनाराम ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि उपाध्याय जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और संगठन इन्हीं मूल्यों पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रविन्द्र पांडे, सुरेन्द्र मरकाम, गौरव शार्दुल, दुखाराम मरकाम, अंजोरी नेताम, रामुराम, अनुराधा बैध, कृष्णा साहू, प्रभु नेताम, कुमेश नेताम, नेमि पांडे, गीतेश मरकाम एवं संजय निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन