Ghansyam Sharma / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 166
केशकाल। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
केशकाल घाट पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार घाट एक खराब ट्रक को टोचन कर ले जाया जा रहा था। इस दौरान अचानक रस्सी टूट गई और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। खराब ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का आधा हिस्सा डिवाइडर पर और आधा हिस्सा घाट की खाई में लटक गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि ट्रक पूरी तरह खाई में गिर जाता तो यह सीधे घाट क्रमांक 7 पर जा गिरता और वहां से गुजर रहे वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। इससे कई लोगों की जान पर बन आती। गनीमत रही कि ट्रक आधा डिवाइडर पर और आधा खाई में लटका रहा जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि यह ट्रक एक सप्ताह से घाट पर खराब खड़ा था, जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही केशकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही घाट से गुजरने वाले वाहनों को सावधानीपूर्वक निकालते हुए यातायात नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन