Ghansyam Sharma / Mon, Jul 7, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिपावंड में स्काउट गाइड शिविर के समापन अवसर पर सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर में 200 पौधे रोपे गए। साथ ही विद्यार्थियों को घर में भी पौधे लगाने हेतु वितरित किए गए।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, "हर व्यक्ति को अपने हिस्से की ऑक्सीजन के लिए एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।" उन्होंने सड़क सुरक्षा और हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, स्कूल स्टाफ, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और वृक्षारोपण में भाग लिया।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन