Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा |

: कलेक्टर, एसपी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न , बिना हेलमेट चलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

Ghansyam Sharma / Mon, Oct 4, 2021 / Post views : 151

Share:

कोंडागांव। सोमवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व बैठक में लिये गये निर्णयों पर हुई कार्यवाहियों पर समीक्षा के साथ पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें घटना के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं में आंकड़ों के अनुसार विश्लेषण में पाया कि दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट चलने के कारण लोग गंभीर रूप से हताहत हो रहे हैं। जिसके उपाय के तौर पर उन्होंने जिले में बिना हेलमेट चलने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए यातायात प्रभारी को निर्देशित किया। इसकी शुरूवात जिला कार्यालय से ही की जायेगी। जिला कार्यालय में आने वाले सभी लोगों की हेलमेट की जांच कर उनपर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में साईन बोर्ड के साथ लगेंगी सोलर लाईटें
पूर्व बैठक में कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान कर नक्शा तैयार करने के निर्देश दिये थे। जिसके अनुसार कुछ क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इनमें से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग पर स्थित ऐसे स्थलों पर आवश्यकतानुसार सोलर लाईटों के माध्यम से रौशनी करते हुए सड़क के दोनो ओर पेड़ों पर रेडियम की पट्टीयां लगाने के साथ कैटआई की संख्या बढ़ाई जायेगी। डिवाईडरों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिये डिवाईडरों के दोनों कोनो पर डीलाईनर, क्रैश बेरियर लगाने के साथ रेत की बोरियों द्वारा गंभीर हादसों को रोकने का प्रयास किया जायेगा। हॉटस्पॉटों पर एम्बुलेंस को सड़क दुर्घटनाओं के लिए तैनात रखा जायेगा साथ ही हादसों में घायलों के उपचार हेतु की गई व्यवस्था एवं रेफर घायलों की निगरानी की जायेगी। इस अवसर पर एसपी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा दुर्घनाओं पर सघन निगरानी की जा रही है। जिसके तहत् किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु पर स्वयं एसपी एवं एएसपी द्वारा स्थल पर जाकर दुर्घटना के कारणों की जानकारी लेते हुए उनकी जांच की जा रही हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाट-बाजार होंगे प्रतिबंधित
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबादी वाले ऐसे ग्राम जहां साप्ताहिक हाट-बाजार अथवा फूटकर सब्जी विक्रेता सड़कों पर दुकान लगाते हैं उन्हें सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जायेगा। फिर भी कोई व्यक्ति यदि सड़कों पर दुकान लगाते पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जायेगा। इसके अलावा सड़कों पर खराब गाड़ियों के पड़े रहने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सभी एसडीएम एक सप्ताह के भीतर सभी ऐसे वाहनों को जप्त कर उनके मालिकों पर कार्यवाही की जायेगी।

स्पीड गवर्नर न होने पर यात्री बसों पर लगेगा जुर्माना
यात्री बसों की अनियंत्रित गति एवं मनमाने संचालन पर लगाम लगाने के लिये बसस्टैण्ड पर ही परिवहन विभाग द्वारा स्पीड गवर्नरों की जांच की जायेगी। ऐसी यात्री बसें जिनमें गवर्नर नही लगे होंगे उनपर न्यायिक कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी लगाया जायेगा। पुनः बिना गवर्नर के संचालन करते पाये जाने पर बस का परमीट रद्द कर दिया जायेगा। इस पर यातायात प्रभारी रविशंकर पाण्डे ने बताया कि अब तक तेज रफ्तार 1000 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई है, जबकि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर 90 लोगों पर कार्यवाही द्वारा लगभग 9.5 लाख रूपयों का जुर्माना भी लगाया गया है। ज्ञात हो कि नशे में गाड़ीचालन पर प्रतिव्यक्ति 10 हजार रूपये जुर्माना लगाया जाता है। इसके अतिरिक्त दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में साईन बोर्ड में अब तक क्षेत्र में हुई घटनाओं एवं मृत्यु की संख्या भी साईनबोर्ड में उल्लेखित की जायेगी।

एनएच के ढाबों पर पार्किंग में सीसीटीवी होगा अनिवार्य
एनएच पर ढाबों में बेतरतीब पार्किंग के प्रबंधन की जिम्मेदारी ढाबा संचालकों की होगी। इसके लिये उन्हें पार्किंग स्थल पर सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना करनी होगी। केशकाल घाट में गड्डों के कारण दुर्घटना की संभावना को देखते हुए तत्काल गड्डों को भरने हेतु कलेक्टर ने निर्देश दिये। इस बैठक में सभी संभावित दुर्घटनाजनित क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गावरे, शंकरलाल सिन्हा, डीईओ राजेश मिश्रा, नगर पंचायत सीएमओ दिनेश डे, नामेश्वर कावड़े सहित अन्य सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement