Ghansyam Sharma / Wed, Feb 7, 2024 / Post views : 165
रायपुर। पत्रिका लुक
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार देश की सीमाओं को अभेद्य बनाने के प्रति कटिबद्ध है।
X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि सरकार ने पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी के लिए सीमा के साथ-साथ एक पैट्रोल ट्रैक भी बनाया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि कुल सीमा में से मणिपुर के मोरेह में 10 किलोमीटर के हिस्से में बाड़ लगाई जा चुकी है। Hybrid Surveillance System (HSS) के माध्यम से बाड़ लगाने के लिए 2 पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और इन प्रोजेक्ट्स के तहत अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में से प्रत्येक में 1 किलोमीटर सीमा पर बाड़ लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने को भी मंज़ूरी मिल चुकी है और इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा।

सोत्रpib
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन