Ghansyam Sharma / Thu, Mar 23, 2023 / Post views : 162
नीलांबर सेठिया ने ग्रामीणों की समस्या को लेकर जनपद सीईओ को सौपा ज्ञापन
बकावंड। पत्रिका (लुक पूरन बघेल)
ग्रामीणों की मूलभूत समस्या को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के यूथ जिलाध्यक्ष व मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत छिन्दगांव 2 के ग्रामीण पेयजल की समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में जनपद पंचायत बकावंड कार्यालय पहुंच कर मुख्यकार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया ने बताया कि बीते कई महीनों से ग्रामीणों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है लगातार ग्रामीणों के द्वारा मूलभूत सुविधाओं की मांग स्थानीय प्रशासन व
जनप्रतिनिधि से करते आ रहे हैं । जिला उपाध्यक्ष नीलांबर सेठिया आगे बताया कि ग्राम पंचायत छिन्दगांव 2 में ग्रामीण 1 किलोमीटर चल कर नदी नाला का पानी लाने व पाइन को मजबूर हैं नदी नाला का दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारीयो से पेयजल की व्यवस्था करने में नाकाम नजर आ रहे हैं। वही ग्रामीणों की अनुसार मूलभूत सुविधा पानी , स्ट्रीट लाइट ,सीसी सड़क, वृद्धा पेंशन ,राशन कार्ड जैसे कई छोटी-छोटी समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन