Ghansyam Sharma / Fri, Jun 11, 2021 / Post views : 143
गरियाबंद। कुंडेलभाठा धान संग्रहण केन्द्र में गुरुवार को अचानक लग गई. आग लगने से संग्रहण केन्द्र में हड़कंप मच गया. हमालो और दमकल की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया.
घटना उस समय हुई जब धान सत्यापन के लिए FCI की टीम संग्रहण केन्द्र में मौजूद थी. उन्होंने अचानक कवर से ढके धान के एक स्टैक से धुंआ निकलते देखा. तत्काल कवर को हटाकर देखा तो स्टैक के अंदर आग धधक रही थी और धुंआ निकल रहा था. हमालो की मदद से स्टैक को तोड़ा गया और आग बुझाने की कोशिश की गई. दमकल को भी बुलाया गया. किसी तरह जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया.
जानकारी के मुताबिक, आग लगने से 100 बोरा धान का नुकसान हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. वरना बड़ा नुकसान हो सकता था. संग्रहण केन्द्र में तकरीबन 7 लाख क्विंटल धान रखा हुआ है.
आग कैसे लगी फिलहाल इसका कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया है. फिर भी जानकारों द्वारा अधिक उमस होने के कारण स्टैक के अंदर का तापमान बढ़ जाने से ऐसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन