Ghansyam Sharma / Thu, Jun 22, 2023 / Post views : 156
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कांग्रेस के प्रदेश संगठन के द्वारा बस्तर प्रभारी की जिम्मेदारी दिए गए कोण्डागांव जिले के एक नामचीन नेता पर एक मजदूर द्वारा चप्पल से पीटे जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित मजदूर के द्वारा 22 जून को एस.पी.कार्यालय कोण्डागांव में पहुंचकर लिखित में शिकायत पत्र देकर उक्ताशय के सम्बन्ध में शिकायत करते हुए एस.पी.से कार्यवाही की मांग किया गया है। शिकायत पत्र में लेख किया गया है कि मेरे साथ चप्पल से मारपीट किए गए होने के संबंध में। 20 जून 2023 की सुबह लगभग 8-9 बजे के मध्य मैं फरसगांव निवासी उत्तम घोष से उनके मकान निर्माण संबंध में मिलने हेतु उनके निवास पर गया था, किन्तु उनसे मुलाकात नहीं हुई, तो मैं वापस अपने घर आ रहा था, इस दौरान उत्तम घोष के छोटे भाई रवि घोष के द्वारा इधर आ कहकर आवाज दिया गया तो मैं तुरन्त उनके बुलाने पर समीप गया और उनको नमस्ते किया। लेकिन उन्होंने मेरे साथ आक्रोशित व्यवहार करते हुए, मेरे बारे में कहां-कहां, क्या-क्या बोलता है, कहने लगे। इस दौरान मैंने कहा कि आपके खिलाफ मैं कहीं भी गलत-सलत बातें नहीं की है, मुझ पर आप क्यों गुस्सा कर रहे हैं। इतना कहते ही उन्होंने आव देखा, ना ताव और स्वयं के पहने हुए चप्पल से मुझे लगातार 3 से 4 बार प्रहार किया गया, जबकि मैं उन्हें रोकने का प्रयास किया, आप मुझे क्यों इस तरह चप्पल से मार रहे हैं, किन्तु उन्होंने मेरी एक भी नहीं सूनी और पास में खड़े उनके पुत्र तथा ड्राईवर एवं विक्की घोष ने मुझे उनसे छुड़ाने की कोशिश भी नहीं की और मुझे कुछ बोलने का मौका भी नहीं दिया और चप्पल से बार-बार मारने लगे, जिससे मै अपमानित महसूस कर रहा हूँ, जिसके कारण मेरे आत्म सम्मान को ठेस पहुँची है। ज्ञात हो कि प्रतिष्ठित व्यक्ति के द्वारा इस प्रकार के कृत्य करता देख मैं भी सन्न रह गया कि आखिर मेरा इतना क्या दोष हुआ, जो मुझ राह चलते फिरते अपने पास बुलाकर चप्पल से मारा गया। मैने यदि किसी प्रकार की कोई भूल की भी होगी, तो मुझे उस बारे में बताया जा सकता था, डांटा जा सकता था, लेकिन ऐसा ना करके धोखे से बुलाकर चप्पल से मारकर मुझे अपमानित किया गया, वर्तमान में मै अपमानित, असहज महसूस कर रहा हूँ। मुझे स्थानीय थाने में इस संबंध में न्याय की उम्मीद नहीं होने की स्थिति में आपके शरण में आया हूँ। इसलिए सम्बन्धित व्यक्ति के द्वारा राह चलते को बुलाकर चप्पल से मारना कहां तक जायज है ? अतः मुझे आपसे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि मेरे आवेदन को स्वीकार कर उचित न्याय प्रदान करेंगे। प्रार्थी सुनील कुमार यादव वार्ड क्र.01 नवीन कॉलोनी फरसगांव जिला कोंडागांव।
मामले पर रवि घोष ने कहां
बस्तर संभाग प्रभारी रवि घोष ने मार पीट पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि युवक शराब पीकर गली गलौच कर रहा था इस लिए मैने दो झापड़ मार हैं इसमे क्या गलती की भाई ।
देखे वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन