Ghansyam Sharma / Mon, Feb 22, 2021 / Post views : 210
वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर या दुकान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में हल्के रंगों इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिशा में येलो स्टोन, यानि पीले रंग के मार्बल का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में पूरे फर्श पर यैलो स्टोन लगाने की बजाय अगर आप चाहें तो थोड़े से हिस्से में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से घर या दुकान में पैसों की बरकत बनी रहती है और किसी प्रकार की कमी नहीं होती। पीले के अलावा आप हल्के गुलाबी रंग का चुनाव भी कर सकते हैं।
जबकि दक्षिण दिशा में रेड नेचुरल स्टोन या लाल रंग से कोई डिजाइन बनवाना चाहिए। इससे घर के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है। लेकिन स्टोन खरीदते समय ध्यान रखें कि नेचुरल स्टोन या मार्बल ही खरीदें न कि सिंथेटिक स्टोन। क्योंकि मार्बल से घर में ऊर्जा का संचालन बेहतर होता है और यह नेगेटिव ऊर्जा को दूर रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन