Ghansyam Sharma / Thu, May 13, 2021 / Post views : 188
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की दमदार फिल्म गणपत का ऐलान कुछ समय पहले हुआ था और पता चला था कि इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली है। हालांकि अब जो खबर आ रही है कि वो फैंस के लिए काफी धमाकेदार होग। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का हिस्सा अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही बनेंगी। जी हां इस फिल्म में नोरा फतेही की एंट्री हुई है और पहली बार वो टाइगर के साथ कमर मटकाती नजर आने वाली हैं।हालांकि उनका रोल कैसा होगा इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म टाइगर श्रॉफ का एक्शन देखने को मिलने वाला है। इसके पहले फिल्म से इसकी कहानी को लेकर खबर आई थी। पता चला था कि इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन