Ghansyam Sharma / Thu, Jun 10, 2021 / Post views : 179
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों के दिल में बसा हुआ है। सीरियल के हर किरदार की अपनी अलग पहचान है। किसी एक के नहीं होने पर शो में कमी महसूस होने लगती है। तारक मेहता शो में पत्रकार पोपटलाल का किरदार बेहद पॉपुलर है। जिसका किरदार श्याम पाठक निभा रहे हैं। पोपटलाल अपनी शादी को लेकर काफी परेशान है। उनकी उम्र बढ़ती जा रही है कि लेकिन अब तक कोई लड़की विवाह के लिए मानी नहीं है। ऐसे मौके भी आए लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई।
पोपटलाल की शादी का इंतजार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पत्रकार पोपटलाल की शादी देखने का दर्शक कब से इंतजार कर रहे हैं। जब भी उनके विवाह की बात शुरू होती है गोकुलधाम के लोग और फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि इस बार तो पोपटलाल सिंगल से डबल हो जाएंगे। हालांकि हर बार कोई नयी मुसिबत आ जाती है। तूफान एक्सप्रेस के वरिष्ठ युवा पत्रकार को साथी कब मिलेगा। इसका पोपटलाल और दर्शकों को बेहद इंतजार हैं।
फैंस ने शेयर किया पोस्टर
पोपटलाल के एक खास फैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है। उनके चाहने वाले चाहते हैं कि पत्रकार के ऊपर एक फिल्म बने। फैंस ने पोपटलाल के ऊपर बनने वाली मूवी का नाम और बाकी सब भी सोच कर रखा है। इस फिल्म का नाम सिंगल होगा। हालांकि इस पोस्टर में गोकुलधाम वासियों को जगह नहीं मिली है।
मूवी रिलीज होनी चाहिए
दरअसल पोस्टर आमिर खान की फिल्म दंगल को एडिट कर बनाया गया है। जिसमें पोपटलाल के साथ वह सभी लड़कियां हैं, जो उनकी जिंदगी में आ चुकी हैं। पोस्ट में कैप्शन लिखा है, ये मूवी रिलीज होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन