Ghansyam Sharma / Sat, Jul 10, 2021 / Post views : 238
भोपाल। कोरोना संक्रमण का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और वायरस का खतरा सामने आ गया है। जीका वायरस को लेकर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में जीका वायरस ने भी अपने पैर पसार दिये हैं। यहां जीका के 14 मरीज मिले हैं। केरल में मरीजों के मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी जीका वायरस के आगमन की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।
बताया जा रहा है कि जीका वायरस के संक्रमण में डेंगू जैसे ही लक्षण होते हैं। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द होता है। जीका वायरस एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन