Ghansyam Sharma / Thu, Nov 19, 2026 / Post views : 15
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
नियमितीकरण, 30 हजार रुपए मासिक मानदेय और पदोन्नति सहित लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने आंदोलन तेज कर दिया है। तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन के अंतिम दिन 19 नवंबर को कार्यकर्ताओं ने डीएनके ग्राउंड से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने 17 से 19 नवंबर तक एनसीसी मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। संघ की जिला अध्यक्ष पुष्पा राय ने कहा कि लंबे समय से शासन-प्रशासन के समक्ष मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक उनका निराकरण नहीं हुआ है।
संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण होने तक 30 हजार रुपए मासिक मानदेय, पदोन्नति और सेवा समाप्ति पर 10 लाख रुपए की राशि सहित अन्य मांगें शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन